
एस के श्रीवास्तव विकास
वाराणसी/-पुलिस उपायुक्त गोमती जोन आकाश पटेल द्वारा शनिवार को थाना जंसा में आयोजित थाना समाधान दिवस में उपस्थित होकर फरियादियों की समस्याओं को मौके पर सुना गया।इस दौरान डीसीपी गोमती जोन द्वारा थाना जंसा के समाधान रजिस्टर का अवलोकन किया गया।जांच के दौरान यह पाया गया कि थाना जंसा के वरिष्ठ उप निरीक्षक जगदीश राम एवं उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह द्वारा आवेदकों के प्रार्थना-पत्रों का रजिस्टर में इंद्राज नहीं किया गया था।

साथ ही प्रार्थना-पत्र प्राप्त होने के उपरांत एक सप्ताह तक मौके पर जांच न करने,समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायतों का समुचित संधारण एवं फीडबैक न लेने जैसी लापरवाहियाँ पाई गईं।उक्त स्थिति पर पुलिस उपायुक्त महोदय द्वारा नाराज़गी व्यक्त करते हुए दोनों अधिकारियों के विरुद्ध प्रारम्भिक जांच खोले जाने के आदेश दिए गए हैं।वही इस संबंध में जांच एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव को सौंपे जाने के निर्देश दिए गए हैं।जांचोपरांत आवश्यक विधिक एवं विभागीय कार्यवाही की जाएगी।इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक जंसा अनिल कुमार शर्मा,चौकी प्रभारी कस्बा जंसा पवन कुमार यादव,चौकी प्रभारी परमपुर आयुष ओझा,चौकी प्रभारी रामेश्वर जगदम्बा सिंह,राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश दूबे सहित पुलिस तथा राजस्व विभाग के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।


