एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-जंसा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हकीमगंज निवासी मोहम्मद अल्तमस पुत्र इदरीश आस्था लान से हुआ गायब जंसा पुलिस को तहरीर देकर पीड़ित ने माला देवी पर लगाया गम्भीर आरोप जांच पड़ताल में जुटी जंसा पुलिस।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गायब अल्तमस के परिजनों ने जंसा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 20 जनवरी 2026 को समय लगभग 11 बजे माला देवी द्वारा आस्था लान में किसी मीटिंग के लिए अल्तमस को फोन कर बुलाया था माला देवी से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अल्तमस मेरे पास नही आया था।तहरीर लेकर जंसा पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।वही इस बाबत माला देवी का कहना रहा कि हमने किसी को फोन करके नही बुलाया हूँ हमारा मोबाइल रजिस्टर कैमरा चेक करा लें हमारे ऊपर लग रहा आरोप बेबुनियाद व निराधार है।


