एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-विकसित गाँव को सवारने की दिशा में एक नई पहल जनहित में करने की सोच किसी भी व्यक्ति के अंदर जग सकती है जरूरत है सिर्फ समय,परिस्थिति और काल का अवसर मिलने की है।रामेश्वर क्षेत्र के कोइरीपुर खुर्द में पतली सड़क से सुगम यातायात एक बड़ी बाधा के रूप में थी जिसे भाजपा नेता और ओलंपियन लक्ष्मीकांत पाण्डेय (चिक्कन पहलवान) के पुत्र कपिल नारायण पाण्डेय ने अपनी जमीन और पैसा लगाकर जनहित में सड़क चौड़ी कराने में जुटे हुए हैं।श्री पांडेय के अनुसार हथिवार पांचों शिवाला मुख्य मार्ग से कोइरीपुर खुर्द ग्राम पंचायत में जाने के लिए एक अदद सकरी सड़क लगभग डेढ़ किमी ग्राम पंचायत व जिला पंचायत से पूर्व में बनी है जो मुख्य मार्ग के पास सकरी है।पास में ही मिनी स्टेडियम और आदर्श अखाड़ा भी स्थित है जहां प्रतिवर्ष ओलंपियन चिक्कन पहलवान की स्मृति में कुश्ती दंगल आयोजित की जाती है।डबल गाड़ियों की भीड़ पर जाम व आवागमन की परेशानियों को देखते हुए जनहित में अपने निजी जमीन लगभग बारह सौ फीट व चौड़ाई चार फीट देकर स्वयं के पैसे से बनवाया जा रहा है।इस कार्य मे ग्रामीणों के मानसिक सहयोग व समर्थन से लोगों में खुशी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक अजगरा त्रिभुवन राम ने लगभग 180 मीटर मिनी स्टेडियम तक सी सी रोड बनवाया गया है।वहीं ग्राम पंचायत व जिला पंचायत से पूर्व में खड़ंजा कार्य हुआ है जो रसुलपुर मार्ग तक जोड़ती है।इस सराहनीय कार्य को विधायक त्रिभुवन राम व एमएलसी व भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कपिल नारायण पांडेय की प्रशंसा करते हुए ऐसे जनहित में समर्पित अन्य लोगों को भी प्रेरित होकरआगे आकर कार्य कराए जाने का आह्वान किया है।


