spot_img
14.1 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_img

सेवानिवृत्त अपर पुलिस आयुक्त को सीपी मोहित अग्रवाल सहित पुलिस परिवार ने दी भावविनि विदाई उत्कृष्ट सेवाकाल का किया गया सराहना

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) राजेश कुमार सिंह के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर एक गरिमामय एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा राजेश कुमार सिंह को उनके उत्कृष्ट सेवाकाल,अनुशासनप्रिय कार्यशैली एवं अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण योगदान हेतु सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।

पुलिस आयुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि राजेश कुमार सिंह ने अपने सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा नेतृत्व क्षमता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया है।उनकी सेवाएं कमिश्नरेट के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगी।इस अवसर पर राजेश कुमार सिंह को स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।

विदाई समारोह में मण्डलायुक्त वाराणसी एस राजलिंगम,जिलाधिकारी वाराणसी सत्येंद्र कुमार,अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा सहित कमिश्नरेट के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।समारोह का वातावरण सम्मान,कृतज्ञता एवं भावनाओं से परिपूर्ण रहा।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp