spot_img
12.9 C
Varanasi
Thursday, February 12, 2026

Buy now

spot_img

घर व मंदिर के पास जमा गन्दा पानी संक्रमण फैलने का खतरा पीड़ित ने एसडीएम को दिया शिकायती पत्र

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-आराजी लाइन विकास खण्ड के ग्राम पंचायत भवानीपुर निवासी महेन्द्र पटेल ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर किया कार्यवाही की माँग।प्राप्त जानकारी के मुताबिक एसडीएम को दिए गए शिकायत पत्र में पीड़ित ने बताया है कि उसके घर के पास एक मन्दिर स्थित है,जिसके पास खसरा नं 241 में सरकारी तालाब है,उससे सम्बन्धित सरकारी नाली भी है,जिसका खसरा नं 264 है। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा तालाब का पानी निकालने के लिए ड्यूम पाईप लगाया गया है।लेकिन गाँव के कुछ सम्मानित लोगों द्वारा बांध दिया गया है,जिससे तालाब का गन्दा पानी घर में घूस गया है जिससे रामधनी की दो बकरी मर गई है और मन्दिर पर आने-जाने वाले भक्तों को भी समस्या उत्पन्न हो गई है तथा जिससे तमाम बिमारी फैल गयी है और गन्दे पानी से संक्रमण फैलने की भी अत्यधिक आशंका जताई जा रही है।वही इस बाबत एसडीएम राजातालाब शांतुन कुमार सिनसिनवार ने प्रार्थना पत्र का जाँच सम्बंधित अधिकारी को सौंपकर निस्तारण के लिए निर्देशित किया है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp