spot_img
20.1 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_img

जिला प्रभारी नेशनल मीडिया हेल्पलाइन अजय कुमार गुप्ता के परिवार में खुशियों की बहार छोटे भाई आशुतोष कुमार गुप्ता को पुत्र रत्न की हुई प्राप्ति

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-नेशनल मीडिया हेल्पलाइन के जिला प्रभारी वाराणसी व जनता रक्स चैनल के ब्यूरो चीफ वाराणसी अजय कुमार गुप्ता के परिवार में हर्ष और उल्लास का माहौल है,सोमवार को उनके छोटे भाई आशुतोष कुमार गुप्ता को पुत्र रत्न की प्राप्ति वाराणसी के गंगा सेवा सदन अस्पताल में हुई है।इस शुभ समाचार के मिलते ही परिवार,रिश्तेदार,शुभचिंतकों एवं पत्रकार जगत में खुशी की लहर दौड़ गई।पुत्र जन्म की सूचना मिलते ही समस्त पत्रकार बंधुओं,सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य लोगों ने अजय कुमार गुप्ता एवं उनके परिवार को बधाइयाँ और शुभकामनाएँ दीं। सभी ने नवजात शिशु के उत्तम स्वास्थ्य,दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।परिवार में इस शुभ अवसर पर खुशियों का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।जिला प्रभारी नेशनल मीडिया हेल्पलाइन अजय कुमार गुप्ता के छोटे भाई को पुत्र रत्न की प्राप्ति होने की जानकारी मिलते ही सोमवार देर शाम नेशनल मीडिया हेल्पलाइन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस के श्रीवास्तव विकास,राष्ट्रीय पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र उपाध्याय,पत्रकार अजय तिवारी, पत्रकार जयचंद अस्पताल पहुँच शुभकामनाएं व बधाई ज्ञापित किया सभी पत्रकार साथी को अजय कुमार गुप्ता ने मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और बड़े पिता बनने के खुशी में बुधवार को भव्य व दिव्य पार्टी करने का आश्वासन दिया।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp