spot_img
23.6 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_img

वीर नारी के घर हुई चोरी न्याय की मांग को लेकर पुलिस कमिश्नर से मिला इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन का प्रतिनिधि मंडल

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-लालपुर पाण्डेयपुर थाना क्षेत्र में बीते 22 जनवरी 2026 को कारगिल शहीद की धर्मपत्नी वीर नारी चंचला सिंह के घर हुई चोरी के मामले में आज नया मोड़ आया।इस मामले में आज़मगढ़ एवं चंदौली के रहने वाले चोरों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है तथा कुछ सामान की बरामदगी भी हुई है लेकिन कीमती सोने-चांदी का अधिकांश सामान अब तक नहीं मिल पाया है।इसी को लेकर शुक्रवार को इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन के सदस्य एवं पदाधिकारियों ने कमिश्नर,वाराणसी से मिलकर शिकायत पत्र सौंपा और निष्पक्ष व त्वरित कार्रवाई की मांग की।साथ ही जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को भी पूरे प्रकरण से अवगत कराते हुए कार्यालय स्तर से हस्तक्षेप का अनुरोध किया गया।कमिश्नर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि शेष सामान की बरामदगी के लिए संबंधित थाना को पुनः गहन जांच के निर्देश जारी किए गए हैं।इस अवसर पर संगठन की ओर से जिला उपाध्यक्ष ए के पाण्डेय,मंडल उपाध्यक्ष परमजीत सिंह,अरविंद कुमार कुशवाहा एवं राधेश्याम यादव उपस्थित रहे।संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि तय समयसीमा में पूर्ण कार्रवाई नहीं होती है,तो वीर नारी को न्याय दिलाने के लिए सभी भूतपूर्व सैनिक एकजुट होकर आंदोलनात्मक कदम उठाने को बाध्य होंगे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp