spot_img
30.1 C
Varanasi
Tuesday, April 7, 2026

Buy now

spot_img

जहरीला पदार्थ खाने से युवती की मौत बीते दो दिनों पूर्व खाई थी जहर ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान हुई मौत

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-मिजार्मुराद क्षेत्र के ठठरा गांव निवासी माता दयाल सिंह की 24 वर्षीय नातिन ने जहरीला पदार्थ खा लिया था जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया था उसकी आज मौत हो गई।युवती की पहचान निधि सिंह पुत्री स्व श्रीप्रकाश सिंह के रूप में हुई है।घटना बीते बुधवार की दोपहर की बताई जा रही है,जब निधि ने मकान के ऊपरी कमरे में जहर खा लिया। परिजनों को जानकारी उस समय हुई जब नीचे कार्य कर रहा भाई शिवम कमरे में पहुंचा और निधि को अचेत अवस्था में पड़ा पाया। आनन-फानन में परिजन उसे कछवांरोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए,जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शुक्रवार की भोर में निधि सिंह की मौत हो गई।घटना की सूचना पर लंका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।बताया गया कि निधि अपने परिवार में एक भाई और तीन बहनों में तीसरे क्रम पर थी।वह कुश्ती की प्रतिभाशाली खिलाड़ी रही है और वाराणसी सहित कई जनपदों एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पदक व शील्ड जीत चुकी थी।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp