spot_img
31.1 C
Varanasi
Tuesday, May 19, 2026

Buy now

spot_img

पिता ने दो बेटों तो वही भाई ने भाई-भाभी के खिलाफ दर्ज कराया रोहनिया में मारपीट गाली गलौज सहित जान से मारने की धमकी का मुकदमा

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-रोहनिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मड़ाँव निवासी पीड़ित रामधनी यादव ने रोहनिया पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि बीते 13 जनवरी 2026 को समय 6 बजे मेरे घर पर चढ़कर रवि व सोनू यादव पुत्र रामधनी जो मेरे लड़के है।आकर मुझे मारने पीटने लगे।मुझे बचाने मेरी लड़की पुनम यादव,वन्दना यादव,सीमा यादव,रीना यादव आयी जिसे भी मारे पिटे तभी मेरी पत्नी रानी देवी भी बचाने आयी तो मेरे दोनो लड़को ने मेरे पत्नी को भी मारे वह वही पर पड़े राड उठाकर मारते हुए व गाली देने लगे तभी कुछ लोग आ गये तो वह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये । उन लोगो से मैं आठ साल से अलग रहता हूँ वह खान पान नही है।वही दूसरी तरफ रोहनिया थाना क्षेत्र के बच्छाँव गाँव निवासी पीड़ित शिवाजी ने रोहनिया पुलिस को तहरीर देकर बताया कि भाई संघर्ष जैशल आये दिन मुझसे विवाद करता रहता है बीते 14 जनवरी 2026 को समय करीब 3 बजे संघर्ष की पत्नी कर्मा देवी मुझे उल्टा सीधा बोल रही थी तो मैने मना किया तब मुझे मरवाने के लिए अपने पति संघर्ष को बुलाई उसका पति संघर्ष आया और मुझे लाठी से मारने लगा मै जान बचा कर बुल्लू के घर भागा तो वहाँ भी आकर मुझे गाली देते हुए मारने लगा मारपीट से मेरे सर में चोट आ गई और सर फट गया तथा शरीर में भी कई जगह चोट आई जाते-जाते मुझे जान से मारने का धमकी दिया है।रोहनिया पुलिस ने दोनों तहरीर के बाबत रवि व सोनू यादव सहित संघर्ष जैशल व कर्मा देवी के खिलाफ मारपीट गाली गलौज सहित जान से मारने की धमकी मामले में मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp