spot_img
23.6 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_img

गैस लदे टैंकर ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर मामा की मौत भांजा घायल

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-गैस लदे टैंकर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।इस हादसे में बाइक चालक मामा की मौत हो गई,जबकि भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया।यह घटना शनिवार दोपहर एक बजे कपसेठी थाना क्षेत्र के इसरवार गांव के पास हुई।मृतक की पहचान भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र स्थित मई हरदोपट्टी निवासी राजकुमार 30 वर्ष के रूप में हुई है।

वह अपने भांजे अजय कुमार बनवासी (निवासी सरैया भदोही) के साथ कपसेठी थाना क्षेत्र के इसरवार गांव में अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे।भारत गैस प्लांट के पास पहुंचते ही गैस लदे ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर के बाद घायल मामा-भांजे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाथी बाजार पहुंचाया गया।वहां डॉक्टरों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया,जबकि अजय कुमार को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और विधिक कार्यवाही में जुट गई।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी,जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।क्षेत्रीय ग्रामीणों के अनुसार गैस प्लांट के आसपास ट्रक चालकों द्वारा लापरवाही से वाहन चलाने के कारण अब तक लगभग चार मौतें हो चुकी हैं।ग्रामीणों ने ट्रक चालकों पर लगाम लगाने की मांग की है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp