एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-सब पढ़ें-सब आगे बढ़ें।शिक्षा ही विकास की कुंजी होती है।शिक्षा सबका बराबर का हक होती है और शिक्षा ही सबको बराबर का हक देने की बात भी करती है।राज्य सरकार का लक्ष्य है कि एक भी बच्चा पढ़ाई से वंचित न रह जाए।इसी तर्ज पर योगी सरकार ने प्री-प्राइमरी पर समुदाय जागरूकता के लिए ‘हमारा-आंगन-हमारे बच्चे’ कार्यक्रम की शुरुआत की है।इस बारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर जानकारी साझा की है।उन्होंने लिखा, ‘हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार, पथ पर संकल्पित प्रदेश सरकार।प्रदेश में प्री-प्राइमरी पर समुदाय जागरूकता हेतु हमारा-आंगन-हमारे बच्चे,विकास खंड स्तरीय कार्यक्रम संचालित।

इस अभियान के तहत योगी सरकार प्रदेश में प्री-प्राइमरी को मजबूत करने का लक्ष्य रखती है।प्राप्त जानकारी के अनुसार आराजी लाइन विकास खण्ड के अंतर्गत बीआरसी आराजी लाइन पर हमारा आंगन-हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के सर्वांगीण विकास,प्रारम्भिक शिक्षा को बढ़ावा देने तथा अभिभावकों को जागरूक करना रहा इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ महेन्द्र सिंह पटेल,बीडीओ आराजी लाइन सुरेंद्र सिंह यादव,खण्ड शिक्षा अधिकारी आराजी लाइन शशिकांत श्रीवास्तव उपस्थित रहे।उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि निपुण भारत मिशन के माध्यम से बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाया जा रहा है, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल होगा।उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी भूमिका बच्चों की नींव मजबूत करने में अत्यंत महत्वपूर्ण है कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं तथा शिक्षा से संबंधित गतिविधियाँ आयोजित की गईं इस दौरान विभागीय अधिकारी आंगनबाड़ी कार्य करता अभिभावक एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।


