spot_img
11.1 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_img

राजातालाब में तीन जंसा के एक जल-निगम में चोरी पुलिस के गस्त पर सवालिया निशान लाखों का सामान गायब पुलिस की लापरवाही से बेखौफ हुए चोर

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राजातालाब क्षेत्र में एक ही रात तीन व जंसा क्षेत्र में एक जल निगम के पम्प हाउस में चोरी की घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।जल जीवन मिशन के तहत स्थापित इन पानी टँकीयो के पम्प हाउस को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया,जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता बढ़ गई है।पुलिस की लापरवाही और गश्त व्यवस्था की कमजोरियों का फायदा उठाकर चोरों ने लाखो रुपये के उपकरण चुरा ले गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात चोरों ने गंजारी दीपापुर,बभनियांव और ढढोरपुर गांवों में जल निगम के पंप हाउसों को निशाना बनाया। दीपापुर स्थित पंप हाउस के ऑपरेटर रवि पटेल ने बताया कि चोर छत के रास्ते कमरे में घुसे और वहां लगीं लगभग दो दर्जन बैटरियों के तार काटकर उन्हें उठा ले गए।सुबह जब कर्मचारी पंप हाउस पहुंचार तो बैटरियां गायब मिलीं।आपको बता दे कि बभनियांव जल निगम केंद्र में कार्यरत ऑपरेटर दीपक सिंह ने बताया कि चोरों ने वहां से 24 बैटरियां और डीजल जनरेटर की एक बड़ी बैटरी चुरा ली।

ढढोरपुर जल निगम केंद्र के ऑपरेटर सुभाष ने जानकारी दी कि उनके केंद्र से चोरों ने बीस किलोवाट के डीजल जनरेटर का अल्टरनेटर और 24 बैटरी चोरी कर ली।इन तीनों घटनाओं के अलावा,जंसा थाना क्षेत्र के गंजारी स्थित जल निगम केंद्र से भी 24 बैटरियां चोरी हुई हैं जिसकी जानकारी ऑपरेटर अनिल ने अपने विभाग के जिम्मेदार को दिया।स्थानीय लोगों का आरोप है कि राजातालाब पुलिस की उदासीनता के कारण क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उनका कहना है कि आए दिन हो रही चोरियों के बावजूद पुलिस गश्त नाम मात्र की रह गई है और न ही रात में नियमित जांच की जाती है।ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस हर बार घटना के बाद सिर्फ औपचारिकता निभाने पहुंचती है।चारों स्थानों पर चोरी की सूचना मिलने के बाद राजातालाब पुलिस की अलग-अलग टीमें फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ जांच में जुटी हैं।हालांकि स्थानीय लोगों का मानना है कि पुलिस की यह जांच केवल कागजों तक ही सीमित रहती है।वही दीपापुर जल निगम के आपरेटर रवि पटेल ने बताया कि घटना की जानकारी एलएनटी के सुपरवाइजर मुरली जी व अवर अभियंता अभय कुमार पटेल के साथ साथ राजातालाब पुलिस को दी गयी जिसके बाद पुलिस व फॉरेन्सिक टीम ने जाँच पड़ताल किया।राजातालाब व जंसा पुलिस ने चोरी के घटना के बाबत जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp