spot_img
25.1 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_img

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक युवक की मौत एक घायल

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ पुलिस चौकी अंतर्गत सातो महुआ क्रॉसिंग पर गुरुवार की रात दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई।तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि उसका साथी मामूली रूप से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर शाम 7 बजे दीपक सिंह 24 वर्ष पुत्र प्रेम नारायण सिंह तथा बृजेश सिंह 34 वर्ष निवासी तिवारीपुर नैनपुर थाना बड़ागांव वाराणसी दोनों मजदूरी कर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे।जैसे ही वे सातो महुआ स्थित क्रॉसिंग पर पहुंचे और सड़क पार कर अपने घर की ओर मुड़ रहे थे,तभी बाबतपुर से वाराणसी की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात मैजिक वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपक सिंह बाइक से उछलकर दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।वही बाइक पर पीछे बैठे बृजेश सिंह को हल्की चोटें आईं।हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।आस-पास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल हरहुआ पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी हरहुआ विवेकानन्द द्विवेदी मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे और दीपक सिंह को एंबुलेंस से हरहुआ पीएचसी हरहुआ ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए शिवपुर स्थित मर्चरी हाउस भेजवा दिया।घायल बृजेश सिंह को परिजन इलाज के लिए निजी चिकित्सालय लेकर चले गए,जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।बताया गया कि दीपक सिंह तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटे थे।वे मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।जैसे ही दुर्घटना की सूचना परिजन तक पहुंची, वे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।स्थानीय लोगों ने सातो महुआ क्रॉसिंग दुर्घटना बाहुल्य स्थल पर सुरक्षा इंतजाम और स्पीड ब्रेकर लगाए जाने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp