spot_img
20.1 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_img

त्रिस्तरीय होगी अमित शाह की सुरक्षा

spot_img

5000 जवान ड्यूटी में लगे, होटल लॉज, स्टेशन से लगायत सभी जगहों पर हुई चेकिंग,सीपी ने बताया , कार्यक्रम स्थल के आसपास ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से होगी निगहबानी

रिपोर्ट:,एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा को लेकर कमिश्नरेट पुलिस ने कमर कस ली है। सुरक्षा के बाबत पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने सुरक्षा घेरा खींचा और पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया।सीपी ने बताया कि वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए त्रिस्तरीय सुरक्षा रहेगी जिसमें पांच हजार पुलिस जवानों की तैनाती होगी। जिसमें बाहर जनपदों की पुलिस भी बुलायी गयी है। साथ ही पीएससी समेत अन्य सुरक्षा के जवान शामिल होंगे। वीवीआईपी मूवमेंट को देखते उक्त मार्ग और कार्यक्रम स्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन से सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी रखी जायेगी। वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मी मोबाइल का उपयोग नहीं करेंगे। वीवीआईपी स्थल पर प्रॉपर चेकिंग व फ्रिक्सिंग के बाद ही प्रवेश दिया जायेगा।वहीं दूसरी तरफ एडिशनल सीपी के नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस ने होटल, लॉज समेत अन्य प्रतिष्ठानों पर गहना से चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान होटल लॉज में ठहरने वालों का सत्यापन संबन्धित थाना पुलिस ने की। वहीं दूसरी तरफ रोडवेज, कैंट स्टेशन, बनारस स्टेशन समेत अन्य पब्लिक ट्रासंपोर्ट पर लगातार चेकिंग की गयी। यातायात व्यवस्था के बाबत ट्रैफिक विभाग ने एडवाइजरी जारी कर दी है। जिस मार्ग से वीवीआईपी मूवमेंट होगा उस रूट पर आवागमन तय समय के अनुसार रोक दी जायेगी और आमजनों को वैकल्पिक मार्ग से उनके गंतव्य की ओर भेजा जायेगा । दूसरी तरफ बाबतपुर एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा मजबूत कर दी गयी है। एक दिन पहले एयरपोर्ट प्रशासन की बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने मंथन किया और सुझाव दिया था।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp