spot_img
20.1 C
Varanasi
Thursday, February 12, 2026

Buy now

spot_img

बीएएमएस के छात्र-छात्राओं ने पीएचसी हरहुआ का भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं की ली जानकारी

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ का राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज चौकाघाट वाराणसी के बीएएमएस तृतीय वर्ष के 58 छात्र छात्राएं ने डॉ शांतनु के साथ शैक्षणिक भ्रमण किया।जहां पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष कुमार ने स्वागत करते हए समस्त संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमो की जानकारी देते हुए स्थलीय व्यस्थाओं से परिचित कराया।प्रसव कक्ष,कोल्ड चेन पॉइंट,प्रयोगशाला कक्ष,टीवी कक्ष मे चल रहे समस्त प्रोग्राम की जानकारी दी तथा राष्ट्रीय प्रोग्राम एड्स,लेप्रोसी,मानसिक,वेक्टर बोर्न,एल्डरली डिजीज,एनसीडी,बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट तथा अन्य योजनाओं की जानकारी की भी विस्तृत जानकारी दी।भ्रमण के दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ नंद आसरे,डॉ राजकुमार,स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सतीश गुप्ता,एआरओ श्रीनाथ यादव,फार्मासिस्ट राकेश कुमार,विद्याधर दुबे,लक्ष्मीनारायण कार्यालय सहायक पंकज कुमार सिंह,स्टाफ नर्स संजू यादव,एसटीएल‌एस मुन्ना लाल जयसवार,कोल्ड हैंडलर सूरज प्रसाद व सेवालाल ने अपने अपने कार्यो की प्रैक्टिकल प्रगति से अवगत कराया।प्रभारी चिकित्साधिकारी हरहुआ को शाल व धन्वंतरि जी की प्रतिमा देकर सम्मान किया।प्रभारी ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य से जुड़े कार्य सेवा आधारित कार्य है जिसको सेवा भाव से किया जाता है।इसे व्यवसाय के नजरिये से नहीं अपनाना चाहिए।सेवा,साधन व साध्य भावनाओं का संतुलन बनाती है।पीएचसी हरहुआ की ओर से सभी छात्र-छात्राओं को स्वल्पाहार कराकर विदा किया गया।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp