spot_img
23.4 C
Varanasi
Sunday, February 15, 2026

Buy now

spot_img

एससी एग्रीकल्चर (एग्रोनॉमी) में जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था परंतु किसी कारणवश उनका प्रवेश उक्त पाठ्यक्रम में नहीं हो सका है ऐसे अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए एक अवसर आज

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ भैरव तालाब परिसर वाराणसी के एम एससी एग्रीकल्चर (एग्रोनॉमी) में जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था,परंतु किसी कारणवश उनका प्रवेश उक्त पाठ्यक्रम में नहीं हो सका है,ऐसे अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए एक अवसर प्रदान किया जाता है कि वे इच्छानुसार निम्नलिखित पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं।

एम एससी एग्रीकल्चर (प्लांट पैथोलॉजी )एम एससी एग्रीकल्चर (जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग )एम एससी एग्रीकल्चर (एग्रीकल्चर इकोनॉमिक्स)।इच्छुक विद्यार्थी 8 नवम्बर 2025 तक समर्थ पोर्टल पर लॉगिन कर “ऐड कोर्स” विकल्प के माध्यम से उपरोक्त पाठ्यक्रमों में आवेदन कर सकते हैं।“ऐड कोर्स ” करने के उपरांत अभ्यर्थियों को दिनांक 10 नवम्बर 2025 को आयोजित होने वाली पूल काउंसलिंग में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा।इसके साथ ही विद्यार्थियों की माँग पर महाराजा (डॉक्टर) विभूति नारायण सिंह गंगापुर परिसर के स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के समस्त विषयों के फॉर्म भरकर प्रवेश लेने की तिथि को भी दिनांक 10 नवम्बर 2025 तक विस्तारित कर दिया गया है।निर्धारित अंतिम तिथि एवं पूल काउंसलिंग के पश्चात किसी भी प्रकार का प्रवेश संभव नहीं होगा।प्रवेश प्रक्रिया गंगापुर परिसर में संपन्न होगी।सभी पात्र अभ्यर्थी निर्धारित समयसीमा के भीतर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp