spot_img
16.2 C
Varanasi
Monday, December 8, 2025

Buy now

spot_img

लिंग समानता व न्याय पर महिलाओं एवं किशोरियों का क्षमता संवर्धन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-जन विकास समिति मुर्दहा हरहुआ वाराणसी द्वारा मंगलवार को लिंग समानता और न्याय पर महिलाओं व किशोरियों का क्षमता संवर्धन विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हसनपुर स्थित चौरा माता मंदिर पर सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत हसनपुर के अंतर्गत विरावकोट,हसनपुर,शेरवानीपुर,भीटी गाँवों की कुल सौ महिलाओं एवं किशोरियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।कार्यक्रम की मुख्य प्रशिक्षक रेखा उपाध्याय ने प्रतिभागियों के साथ चार्ट पेपर लेखन गतिविधि कराई तथा परिवार और समाज से जुड़े रिश्तों,उनके महत्व और लिंग,न्याय की अवधारणा पर विस्तार से चर्चा की।उन्होंने प्रतिभागियों को उनके अधिकारों,कर्तव्यों और समानता की जरूरत के बारे में प्रभावी ढंग से जागरूक किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में एफएफ इंद्रजीत यादव,नीतू सुरेखा,आशा,आंगनवाड़ी का योगदान रहा।

यह आयोजन जन विकास समिति मुर्दहा,वाराणसी द्वारा आयोजित यह क्षमता वर्धन कार्यक्रम महिलाओं एवं किशोरियों में आत्मविश्वास,अधिकार जागरूकता और सामाजिक समानता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।सेमिनार का संचालन ब्लाक सुपरवाइजर पूर्णिमा पाठक ने किया।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp