spot_img
16.2 C
Varanasi
Monday, December 8, 2025

Buy now

spot_img

अंतरराष्ट्रीय विद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता में महादेव पीजी कालेज को हराकर शिएट कालेज बना चैंपियन

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-सरस्वती उच्च शिक्षा एवं तकनीकी स्नातकोत्तर महाविद्यालय गहनी आयर वाराणसी में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा आयोजित अन्तर महाविद्यालयीय फुटबाल प्रतियोगिता (पुरूष) का आयोजन किया गया।उद्घाटन समारोह में पर्यवेक्षक डाॅ मीरा यादव,विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डाॅ बीना सिंह,विशिष्ट अतिथि डाॅ अमरेंद्र सिंह,यूपीएससी के सचिव डाॅ सत्येन्द्र बहादुर सिंह,डाॅ दिनेश सिंह और चयनकर्ताओं प्रमोद यादव और वीरेंद्र यादव का स्वागत महाविद्यालय के उप-प्रबन्धक नवीन कुमार सिंह और प्राचार्य डाॅ संतोष कुमार सिंह ने किया।प्रतियोगिता में मेजबान शीएट कॉलेज की टीम के अतिरिक्त महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और महादेव पीजी कॉलेज की टीम ने भाग लिया। नॉक आउट मुकाबले के तहत पहला मैच शीएट कॉलेज और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के बीच खेला गया,

जिसमें शीएट कॉलेज की टीम तीन-जीरो से विजेता रही।महादेव पीजी कॉलेज की टीम को वॉक ओवर मिलने के कारण फ़ाइनल मुकाबला शीएट कॉलेज और महादेव पीजी कॉलेज के बीच हुआ।फाइनल मुक़ाबले में निर्धारित समय तक दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर रहीं।पेनाल्टी किक में शीएट कॉलेज की टीम ने महादेव पीजी कॉलेज की टीम को 4-2 से पराजित किया।विजेता और उप-विजेता टीम के खिलाड़ियों को प्राचार्य डाॅ संतोष कुमार सिंह ने पदक और शील्ड देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में बीपीएड विभाग से डाॅ दिनेश चंद्र अरोड़ा,डाॅ सुजीत सिंह,डाॅ दिग्विजय नारायण वर्मा,डाॅ अमित कुमार सोनकर और मनीष कुमार सिंह,चन्द्रशेखर सिंह,डाॅ आकाशदीप सिंह,डाॅ दीपक ठाकुर,डाॅ विनय कुमार सिंह,डाॅ सुभाष सिंह यादव,मनोज यादव के अतिरिक्त महाविद्यालय के प्राध्यापक/प्राध्यापिका और छात्र/छात्राएं उपस्थित रहीं।कार्यक्रम का संचालन डाॅ सुरभि श्रीवास्तव और धन्यवाद ज्ञापन डाॅ संतोष कुमार सिंह ने किया।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp