spot_img
12.4 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_img

बनारस में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या:नकाबपोश तीन बदमाशों ने कनपटी और गले में मारी गोली वारदात सीसीटीवी में कैद

spot_img

फायरिंग से दहल उठा इलाका बदमाशों का पता लगा रहीं एसओजी समेत पाँच टीमें परिजन बोले हमारी किसी से रंजिश नहीं

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी।घटना गुरुवार की सुबह सारनाथ इलाके में हुई।वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।वारदात के पर्दाफाश के लिए पाँच टीमें लगाईं गईं हैं।बदमाशों ने बाइक से जा रहे प्रॉपर्टी डीलर को ओवरटेक किया।इसके बाद कनपटी और गले में गोली मार दी।

इससे प्रॉपर्टी डीलर बाइक समेत गिर गया।मौके पर ही उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर डीसीपी प्रमोद कुमार,एसीपी समेत अन्य अफसर पहुंच गए।सारनाथ पुलिस ने भी घटनास्थल की जांच-पड़ताल की।फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।वारदात के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।गौतम बुद्धा सिटी के रहने वाले महेंद्र गौतम 54 वर्ष प्रॉपर्टी डीलर थे।सिंहपुर और अरिहंतपुर में वह प्लाटिंग का काम कर रहे थे गुरुवार की सुबह 9 बजे के आसपास वह अपने घर से बाइक से प्लॉट पर जा रहे थे।इस दौरान सारनाथ इलाके में बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक किया।इसके बाद गोली मार दी।

घटना के बाद बदमाश रिंग रोड की तरफ भाग गए।पास के घर में लगे सीसीटीवी में यह वारदात कैद हो गई।1 मिनट 17 सेकेंड के फुटेज में घर के सामने सड़क पर राहगीर आते-जाते दिखाई दे रहे हैं।इस बीच प्रॉपर्टी डीलर महेंद्र बाइक से पहुंचते हैं।वह कुछ सेकेंड के लिए अपनी बाइक की रफ्तार धीमी करते हैं।इसी बीच पीछे से तीन नकाबपोश बदमाश उन्हें तेजी से ओवरटेक करते हैं।तीनों बदमाशों ने अपने चेहरे को ढक रखा था।पीछे बैठे दो बदमाशों के हाथों में तमंचे थे।उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर पर गोली चला दी।फुटेज में वारदात के दौरान ही एक महिला हाथ में चारा लेकर गुजर रही थी।गोली की आवाज की सुनकर वह सहम गई।इसके बाद उसने शोर मचाकर लोगों को घटना की जानकारी दी।वहीं दूसरी ओर पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।वही इस बाबत डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।एसओजी समेत पाँच टीमें वारदात के पर्दाफाश के लिए लगाई गईं हैं।जल्द ही खुलासा किया जाएगा।परिजनों ने जिन-जिन लोगों पर शक जताया है,उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।परिवार का कहना है किसी से उनकी रंजिश नहीं है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp