spot_img
33.6 C
Varanasi
Sunday, May 17, 2026

Buy now

spot_img

शार्ट सर्किट से घर मे लगी आग लाखों का सामान जलकर हुआ नष्ट जिला सचिव व दक्षिणी जोन अध्यक्ष ने किया स्थलीय निरीक्षण

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-रोहनिया थाना क्षेत्र के करसड़ा में बुनकर आवासीय कॉलोनी में बीते सोमवार की दोपहर में अहमद अली नामक बुनकर के घर में बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गयी थी जिससे घर में रखें लाखों का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया था।अहमद अली ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को देते हुए पड़ोसियों की मदद से पानी डालकर बड़े ही मशक्कत के बाद किसी तरह काफी देर में आग पर काबू पा लिया था।अहमद अली ने अपने परिवार के साथ घटना के कुछ देर पहले कॉलोनी में थोड़ी दूर पर अपने पड़ोसी के घर पर गए हुए थे जहां पर मकान में काफी धुआं उठने के बाद खबर मिलने पर अपने घर पहुंचे तो देखे कि घर में आग लग चुकी थी समान धु-धु कर जल रहे थे।

आग लगने से मकान का दिवाल तथा छत भी फट गया था।आगजनी की जानकारी मिलने पर बुधवार को रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल के निर्देशानुसार अपना दल एस के जिला सचिव ओम प्रकाश सिंह तथा दक्षिणी जोन अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल ने पीड़ित के घर पहुँचकर जानकारी लेते हुए सरकार से पीड़ित अहमद अली को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp