spot_img
14.1 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_img

हरहुआ ब्लाक के पुआरी कला व पुआरी खुर्द ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्माण कार्यो का हुआ निरीक्षण

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-उपनिदेशक (पंचायत) वाराणसी मण्डल वाराणसी के निर्देश पर मंडलीय कंसल्टेंट अभिषेक कुमार सिंह ने हरहुआ ब्लाक के पुआरी कला व पुआरी खुर्द ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) अंतर्गत कराए गए कार्यो का स्थलीय भ्रमण कर निरीक्षण व अनुश्रवण का कार्य किया गया।मंडलीय कंसल्टेंट (एमआईएस) ने दोनो ग्राम पंचायतो के प्रधान विजय कुमार,नीलम देवी व सचिव सुरेश कुमार मौर्य,सत्येन्द्र कुमार सम्बंधित रोजगार सेवक के साथ बहुउद्देश्यीय पंचायत भवन व कार्यरत पंचायत सहायक द्वारा सीएससी संचालन,सामुदायिक व व्यक्तिगत शौचालय,ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत आरआरसी सेंटर की स्थिति,डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन,कम्पोस्ट चैंबर,प्लास्टिक निस्तारण प्रबंधन वफिल्टर चैंबर सहित कार्यो का निरीक्षण किया।मंडलीय कंसल्टेंट अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि निदेशक,स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) लखनऊ को रिपोर्ट व फोटोग्राफ पीएमएस एप पर अपलोड किया जाएगा।बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा व एडीओ पंचायत रवि सिंह के अनुसार शत प्रतिशत कार्य मानक के अनुसार मिला जिसके गुणवत्ता को बेहतर बनाये रखने की जिम्मेदारी प्रधान व सचिव को दी गई।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp