spot_img
12.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

उप जिलाधिकारी राजातालाब ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना दिलायी शपथ

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राजकीय महाविद्यालय जक्खिनी में प्राचार्य संतोष सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा प्रथम एक दिवसीय शिविर तथा मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।महाविद्यालय परिसर में छात्रों को शपथ दिलाने के उपरांत रैली को मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी राजातालाब शांतुन कुमार सिनसिनवार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली में छात्रों ने मतदान संबंधी स्लोगन के साथ नारा लगाते हुए मतदान के लिए जागरूक किया।राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रथम एक दिवसीय शिविर में छात्रों ने रंग बिरंगे रंगोली बनाया तथा साफ सफाई किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ शरद कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ आनंद सिंह ने की।इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रो.कामना सिंह,प्रो कैरोकांत उजाला,डॉ स्वर्णिम घोष,वेद प्रकाश दुबे,डॉ आभा गुप्ता,डॉ प्रभात कुमार सिंह,वेद प्रकाश गुप्ता,योगेश चंद्र पटेल,डॉ अवनीश चंद्र,संजय भारती,शशि प्रभा गौतम,डॉ कैलाश राम सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp