spot_img
45 C
Varanasi
Sunday, May 17, 2026

Buy now

spot_img

एसीपी से एडीसीपी बने डॉक्टर ईशान सोनी को अशोक स्तम्भ लगाकर पुलिस आयुक्त ने दी गई शुभकामनायें

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-पुलिस आयुक्त वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा पुलिस कार्यालय में सहायक पुलिस आयुक्त से अपर पुलिस उपायुक्त पद पर पदोन्नत हुए डॉक्टर ईशान सोनी को अशोक स्तम्भ लगाकर सम्मानित करते हुए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान की गई।इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने पदोन्नत अधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी कर्तव्यपरायणता,ईमानदारी,अनुशासन तथा निरंतर परिश्रम का प्रतिफल है।

उन्होंने कहा कि पदोन्नति के साथ दायित्व एवं अपेक्षाएँ भी बढ़ जाती हैं और अधिकारी से और अधिक समर्पण,संवेदनशीलता तथा नेतृत्व क्षमता के साथ कार्य करने की आशा की जाती है।पुलिस आयुक्त ने अपेक्षा व्यक्त किया कि डॉक्टर ईशान सोनी अपने अनुभव,कार्यकुशलता एवं प्रशासनिक दक्षता का समुचित उपयोग करते हुए जनसुरक्षा,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करेंगे तथा पुलिस संगठन की गरिमा और कार्यक्षमता को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp