spot_img
33.9 C
Varanasi
Tuesday, April 21, 2026

Buy now

spot_img

हरहुआ क्षेत्र में देव दीपावली पर्व पर हुआ दीपदान लोकगीत कलाकारों ने भजन गजल,लोकगीत के गायन में झूमने का लगाया तड़का

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-हरहुआ ब्लाक क्षेत्र में देव दीपावली पर्व पर बुधवार को ग्रामीण क्षेत्र के नदी,मंदिरों,तालाबों और अमृत सरोवरों के किनारे दीपदान कर खुशियां मनाते हुए सनातन संस्कृति की रक्षा का सन्देश दिया।वरूणा नदी के किनारे अनौरा,औसानपुर,चक्का,कोइराजपुर में प्रधानों ने ग्रामीणों को साथ लेकर दीपदान किया।भाजपा हरहुआ मण्डल के अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा’अजय मिश्रा व गंगा समग्र के चंद्रप्रकाश दुबे ने वरूणा में दीपदान करते हुए कहा कि दीपदान महोत्सव सनातन संस्कृति की रक्षा,आध्यात्मिक,जागृति का संचार,नारी सशक्तिकरण,अमर जवान,देशभक्ति,बलिदान,पर्यावरण व जल संरक्षण की रक्षा,पारस्परिक प्रेम व समरसता,विरासत की परंपरा को गतिमान,वरूणा,अस्सी व गंगा की महिमा का गान व समृद्धि भारत,खुशहाल युवा,रचनात्मक दिशा का संचार जैसे सन्देश जनमानस को सात आयामों के साथ दिया।

वरूणा नदी के किनारे प्रमुख रूप से मधुवन यादव,भगत यादव,राजनारायण पटेल,आशीष राजभर,दीपक चौहान,मण्डल उपाध्यक्ष अरुणेंद्र सिंह,अपरबल सिंह,अनिल पटेल,अरुण तिवारी,मनोज पटेल,बादल,अनिल पांडेय,विनय वर्मा,अखिलेश पटेल,शुभम पटेल,प्रिया सिंह समेत सैकड़ों भक्तों ने दीपदान किया।साथ ही संकल्प लिया कि देश की नदियों,जल स्रोत के स्थल,गंगा समेत सभी को स्वच्छ रखने और प्राकृतिक सम्पदाओं की रक्षा,जल संरक्षण,पर्यावरण प्रदूषण को रोकने का कार्य करेंगे।क्षेत्र के अमृत सरोवर और देवालयों औरा,मुर्दहा,हरहुआ,बेदी,कुरौल,राजापुर समेत अन्य तालाबों में दीपदान किया गया।प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार,प्रधान रविन्द्र यादव ने मौनी बाबा मंदिर को झालरों,दूधिया लाइट से सजाकर दीपदान ग्रामीणों संग किया।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp