spot_img
16.2 C
Varanasi
Monday, December 8, 2025

Buy now

spot_img

दीपों से जगमग हुआ वरुणा तट जैसे जमीं पर उतर आये सितारे रामेश्वर नदी के विहंगम तट पर हजारों दीप जलाकर ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित रही वरुणा देव दीपावली

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-पंचक्रोशी मार्ग पर स्थित रामेश्वर वरुणा घाट पर बुधवार को गोधूलि बेला में हजारों दीपों से जगमगा उठा।पीठाधीश्वर आचार्य पंडित अनूप त्रिपाठी के नेतृत्व में 21 वेद बाल ब्राह्मणों व् आचार्यो द्वारा मन्त्रोच्चार व् शंख,घड़ी -घण्ट व डमरू नगाड़ा ध्वनि सहित वरुणा की जय-जयकार से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।पुल व बारजा पर दर्शकों की भीड़ एक पल देखने को उमड़ पडी।नव युवा समिति रामेश्वर के युवा ‘माँ वरुणा भक्त’ घाट पर दीपों को जलाकर वरुणा की आरती व् दीपदान किया।हजारों दीपों की मद्धिम रोशनी वरुणा नदी में उभरता नयनाभिराम दृश्य जैसे लग रहा था कि जमीं पर सितारे उतर आये हो।

एक पल वरुणा नदी के कल-कल बहती धारा व् उनकी लहरों में दीपों के प्रकाश ने आत्मीय ऊर्जा प्रदान की। कपूर,धुप,लोहबान,दशांग की गमक व् तेल से जल रहे दीपों के लौ की खुशबु से पूरा वातावरण खुशनुमा हो उठा।दूसरी तरफ हर भक्त दीपदान के लिए वरुणा के आँचल में एक साथ उतरा तो समिति के स्वयंसेवको को संभालने में मेहनत करनी पड़ी।देर शाम भक्तों में प्रसाद वितरित की गई।सांस्कृतिक सन्ध्या में लोकगीत,भजन व रामायण गायक ‘गुड्डू रसिया’ ने भक्ति,राष्ट्रीय देश भक्ति,गजल के साथ माँ वरूणा,अस्सी व माँ गंगा व देवलोक काशी की झलक की प्रस्तुति की।देर रात तक श्रोताओं ने देश भक्तिगीतों का रसपान करते हुए तालियों से स्वागत किया।सुरक्षा का कमान पुलिस चौकी रामेश्वर के प्रभारी जगदम्बा सिंह समेत पुलिस बल के जवानों व स्वयंसेवकों ने सम्भाले रखा।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp