एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-हरहुआ क्षेत्र के इसीपुर गाँव में 17 अगस्त को मूर्ति विसर्जन के दौरान वरुणा नदी में डूबने से 15 वर्षीय शिवम् यादव पुत्र अच्छेलाल यादव निवासी ईसीपुर की नदी में डूबने से मृत्यु होने के पश्चात शनिवार को अजगरा विधायक त्रिभुवन राम व एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा ने मृतक के आवास पर पहुंच कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त किया।विधायक टी राम ने कहा कि भाजपा सरकार हर बुनियादी सुविधाओं के साथ हर घर मे एक व्यक्ति को रोजगार से जोड़ने का कार्य कर रही है।

इस दुःख की घड़ी में हम परिवार के साथ हैं और हरसम्भव मदद दिलाने का कार्य करूँगा।इस अवसर पर मुख्यमंत्री राहत कोष से उन्होंने चार लाख रुपए का प्रमाण पत्र मृतक के पिता अच्छेलाल सहित परिजन को प्रदान किया।इस दौरान मुख्य रूप से एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा,रामप्रकाश सिंह,भाजपा नेता कपिलनारायन पांडेय,किसान मोर्चा अध्यक्ष बीरू सिंह,मण्डल अध्यक्ष हरहुआ आशुतोष मिश्रा ‘अजय’,लोकापुर प्रधान राकेश मिश्रा,पूर्व प्रधान सर्वेश मिश्रा,मोहन,पूर्व प्रधान शशिकांत सिंह तथा मृतक के परिजन व गांव के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।


