spot_img
20.6 C
Varanasi
Thursday, February 12, 2026

Buy now

spot_img

कौवापुर में फेल हुई हर-घर-जल योजना स्टेशन रोड बस्ती में महीनों से सूखे पड़े नल

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-विकास खंड चोलापुर की ग्रामसभा कौवापुर और स्टेशन रोड की बस्तियों में हर-घर-जल योजना पूरी तरह फेल साबित हो रही है। गर्मी के इस भीषण दौर में सैकड़ों परिवार बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शुरुआत में पाइपलाइन बिछाकर फोटो और वीडियो के जरिए दिखावा किया गया, लेकिन अब महीनों से नलों में पानी नहीं आ रहा।ग्रामीणों के अनुसार एलएनटी कंपनी और संबंधित अधिकारियों की लापरवाही से हालात बदतर हैं।

कई घरों में नल ही नहीं लगे, जबकि जहां लगे हैं, वहां सूखे पड़े हैं या खुले पाइपों से पानी बर्बाद हो रहा है। मजबूरी में लोग दूषित हैंडपंप का पानी पीने को मजबूर हैं।

स्थानीय लोगों चाँद बाबू, पोटू विश्वकर्मा, अरशद जानी आदि ने बताया कि शिकायत करने पर भी अधिकारी जवाब नहीं दे रहे। अगर जल्द समाधान नहीं हुआ, तो ग्रामीण डीएम से मिलकर ज्ञापन सौंपेंगे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp