एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोग के आदेश तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एसडीएम सदर नितिन सिंह (आईएएस) द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में शिवपुर विधानसभा 386 के अंतर्गत रामेश्वर महादेव इंटर कॉलेज चांदमारी वाराणसी के प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे विद्यालय के समस्त स्टाफ समस्त बीएलओ सुपरवाइजर व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती पूजन वंदना व अतिथियों के माल्यार्पण के साथ हुआ।विद्यालय में उपस्थित सभी कार्मिकों सुपरवाइजर बीएलओ तथा बच्चों को मतदाता दिवस पर शपथ दिलाई तथा रैली निकाली गई।इस अवसर पर उत्कृष्ट का कार्य करने वाले बीएलओ क्रमशः राकेश भारती,आरती गुप्ता,प्रमिला देवी,प्रतिभा सिंह,और रानी देवी को प्रमाण पत्र और निर्वाचन बैग देकर सम्मानित किया गया तथा नए बने मतदाता सुश्री नेहा विश्वकर्मा व राहुल यादव को उनका स्वागत करते हुए एपिक कार्ड उपलब्ध कराया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 386 शिवपुर खंड शिक्षा अधिकारी हरहुआ पंकज कुमार द्वारा विचार व्यक्त किए गए साथ ही विद्यालय के प्रवक्ता सत्येंद्र कुमार सिंह,न्यायपंचायत नोडल मनोज कुमार सिंह सुपरवाइजर लालसा मिश्रा अरुण चौहान विनोद कुमार द्वारा अपने विचार व्यक्त करते हुए अच्छे मतदाता बनने की आवश्यकता और आज के कार्यक्रम की प्रासंगिकता पर बल दिया।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रवक्ता सत्येंद्र सिंह द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।


