एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-काशी सेवा शोध समिति के द्वारा सोमवार को 21वां शतचंडी महायज्ञ चवनेश्वर महादेव मंदिर परिसर भिखारीपुर डीएलडब्लू में आयोजित हो रहा है यह आयोजन 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा 21वां शतचंडी महायज्ञ देश के रणबांकुरे सैनिकों को समर्पित होगा।

इस बात की जानकारी देते हुए काशी सेवा शोध समिति के राष्ट्रीय सचिव तथा काशी हॉस्पिटल भिखारीपुर के निदेशक डॉक्टर टी पी सिंह ने बताया कि विगत 20 वर्षों से यहां पर शतचंडी महायज्ञ होता आ रहा है।यहां पर 21वें शतचंडी महायज्ञ का आयोजन प्रारंभ हुआ।यज्ञ मंडप प्रवेश से पहले कलश यात्रा निकाली गई।कलश यात्रा भिखारीपुर तिराहे से होते हुए पुनः यज्ञ मंडप में प्रवेश की।कलश यात्रा में बटुक तथा आसपास के स्थानीय महिलाएं पुरुष भारी संख्या में उपस्थित रहे। देवताओं के आह्वान के बाद मंडप प्रवेश वैदिक मंत्रों और विधि विधान के साथ हुआ।

समिति के सचिव डॉक्टर टीपी सिंह ने बताया कि नौ दिनों तक प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती का पाठ होगा। प्रतिदिन शाम 7 बजे आरती भी होगी।सैनिकों का सम्मान और कन्या पूजन के साथ कन्यादान भी समिति की ओर से संपन्न कराया जाएगा।

यज्ञ की पूर्णाहुति पर 2 अक्टूबर को भंडारे का आयोजन कर महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।महायज्ञ का आयोजन विद्वान पंडित चंद्रमौली उपाध्याय के सानिध्य में आचार्य पंडित सत्येंद्र मिश्रा जी द्वारा शुरू हुआ।आयोजन में भिखारीपुर के पूर्व ग्राम प्रधान सुरेंद्र बहादुर सिंह,काशी विद्यापीठ ब्लाक के पूर्व उप प्रमुख अशोक सिंह,ओंकार सिंह,प्रमोद सिंह एडवोकेट,अनिल सिंह,वंदना,डा हर्षिता राय,रीमा सिंह,रीता देवी,अवधेश पटेल सहित भारी संख्या में भक्त लोग उपस्थित थे।


