spot_img
20.6 C
Varanasi
Thursday, February 12, 2026

Buy now

spot_img

अवादा फाउंडेशन ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को लैपटॉप बैग व अन्य उपहारों से किया सम्मानित

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-भारत के दूरस्थ गांवों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अवादा फाउंडेशन ने शिक्षक दिवस के अवसर पर एक बड़ी पहल के तहत प्रधानमंत्री जी के गोद लिए गांव जयापुर और नागेपुर के कम्युनिटी डेवलपमेंट सेंटर सहित तीन राज्यों के 91 शिक्षकों को सम्मानित किया।शिक्षकों के अमूल्य योगदान को सराहने के लिए उन्हें लैपटॉप बैग, स्मृति चिन्ह और अन्य उपयोगी वस्तुएं भेंट की गईं।यह सम्मान समारोह महाराष्ट्र,राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुल सत्रह गांवों में आयोजित किया गया।

फाउंडेशन ने इन शिक्षकों को उनके समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद दिया,जो ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की लौ जलाए हुए हैं।उपहारों में लैपटॉप बैग के अलावा पेन-डायरी सेट,शॉल,स्मृति चिन्ह और मिठाइयां शामिल थीं,ताकि शिक्षकों को विशेष और सम्मानित महसूस कराया जा सके।अवादा फाउंडेशन की निदेशक,रितु पटवारी ने इस अवसर पर संदेश में कहा, “हमारे शिक्षक गुमनाम नायक हैं जो हर दिन अनगिनत चुनौतियों से जूझते हुए ज्ञान का प्रकाश फैला रहे हैं।दूर-दराज के गांवों में वे सिर्फ शिक्षक नहीं,बल्कि आशा की किरण हैं।उनका समर्पण ही एक मजबूत और शिक्षित भारत की नींव है।आज उन्हें सम्मानित करते हुए हमारा हृदय कृतज्ञता से भरा है।

अवादा फाउंडेशन ग्रामीण भारत में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ावा देने और शिक्षकों के मनोबल को ऊंचा उठाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है।यह कार्यक्रम इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp