एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-बरनी विद्युत उप केंद्र पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को प्रातः 10 बजे से पैनल बदलने का कार्य चालू हो गया जो सायंकाल 5 बजे तक चला रहा।सैकड़ो गांवों की ठप विद्युत आपूर्ति आठ घंटे बाद बहाल होते ही ग्रामीण झूम उठे।बताया जाता है कि बरनी विद्युत उपकेंद्र पर पैनल खराब हो गया था जिसके कारण बार-बार बिजली टाइपिंग की शिकायत मिल रही थी।इसको देखते हुए विभागीय अधिकारियों ने उप केंद्र पर नया पैनल बदलने का कार्य चालू किया जो सायं 5 बजे तक चला।बरनी विद्युत केंद्र के रामेश्वर,सत्तनपुर,हाथी फीडर के सैकड़ों गांवों की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई थी।

जिसके कारण दिन भर लोग परेशान दिखे।आठ घंटे बाद बिजली मिलते ही लोगों के चेहरे खिल उठे।इस संबंध में उपखंड अधिकारी राहुल यादव व आवरअभियंता कृष्ण चंद्र मौर्य ने बिजली को लेकर जनता को जो भी परेशानी उठानी पड़ी हो उसके प्रति खेद प्रकट किया है।


