एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-सेवा भावना से किया गया परोपकार जीवन मे सुखद एहसास कराता है।इस कार्य मे व्यक्तिगत व संस्थागत सेवा योगदान करने वाला पुण्य का भागी बनता है।हरहुआ ब्लाक क्षेत्र में जन विकास समिति मुर्दहा वाराणसी द्वारा किया जा रहा हर अवसर पर सेवा कार्य सराहनीय जनसेवा का एक मिसाल है।बुधवार को ब्लाक क्षेत्र में 6 भट्ठे पर काम कर रही कुल 41 मजदूर गर्भवती और धात्री महिलाओं को पोषण सामग्री वितरण का कार्य किया गया।जिसमें एक किलो चना,एक किलो दाल,एक किलो गुड,तीस पीस अंडे अल्फा अल्फा सीरप,लाइफ़बॉय साबुन सहित अन्य छोटी जरूरत की सामग्री शामिल रहा।संस्था के निर्देशक चंद्रन रेमंड्स ने कहा कि लोग अपने लिए जीते हैं लेकिन दूसरों के लिए सेवा धर्म निभाकर कार्य करने में बेहद सुकून मिलता है।

इस दिशा में संस्था व सभी कर्मी सेवा भावना से दूसरों की सेवा करने में जुटे हुए हैं।निदेशक चंद्रन रेमंड्स ने पोषण सामग्री के वितरण का सराहनीय कार्य किया।इस कार्य के लिए पंचायतों के प्रधान,भट्ठा मालिकों ने सराहना किया।परियोजना अधिकारी अभिषेक मिश्रा ने बताया कि गरीब महिलाओं को खास कर इस अवस्था में जिस सामग्री की जरूरत थी जिससे उन्हें काफ़ी लाभ मिलेगा।किसी गरीब बेसहारा का सहारा सेवक बनना किसी धर्म कार्य से कम नहीं होता।इनकी प्रसव तक हर जरूरत पर विशेष नजर रखी जायेगी।


