spot_img
13.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

वाराणसी एयरपोर्ट पर हड़कंप:कॉकपिट का दरवाज़ा खोलने की कोशिश,सीआईएसएफ ने नौ यात्रियों को लिया हिरासत में जाँच शुरू

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-बेंगलुरु से वाराणसी आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (IX-1086) में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई,जब एक यात्री ने गलती से कॉकपिट का दरवाजा खोलने का प्रयास कर दिया।घटना के बाद फ्लाइट क्रू ने तुरंत स्थिति को कंट्रोल किया और कैप्टन ने हाईजैक की आशंका को देखते हुए दरवाज़ा नहीं खोला।प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुबह 8:14 बजे बेंगलुरु से उड़ान भरने वाला विमान 10:20 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड हुआ।

लैंडिंग के तुरंत बाद सीआईएसएफ जवानों ने संबंधित यात्री और उसके आठ साथियों को हिरासत में ले लिया।वाराणसी पुलिस और सीआईएसएफ की प्रारंभिक जांच में पता चला कि हिरासत में लिए गए सभी नौ यात्री बेंगलुरु के रहने वाले हैं।ये सभी टैक्सी ड्राइवर है और एक ट्रैवल एजेंसी के जरिए टूर पैकेज लेकर पहली बार विमान से यात्रा कर रहे थे। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि वे बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए वाराणसी आए थे।पुलिस के अनुसार यात्री मनि आर ने शौचालय जाने के दौरान गलती से कॉकपिट के पास लगे बटन को दबा दिया।उसे लगा कि यह बाथरूम का दरवाजा है। इसके बाद उसने कोड पैनल पर कुछ नंबर भी दबा दिए।जब क्रू मेंबर ने उसे रोका तो वह अंदर जाने की जिद करने लगा।तभी उसके साथी भी उठकर खड़े हो गए,जिन्हें बाद में एयरलाइन स्टाफ ने डांटकर सीट पर बैठाया।वही इस बाबत गोमती जोन के अपर पुलिस उपायुक्त वैभव बांगर ने बताया कि यात्रियों से लगातार पूछताछ की जा रही है।अभी तक की तलाशी में कोई संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ है।उनके मोबाइल और कॉल डिटेल भी खंगाले जा रहे हैं,साथ ही लोकल पुलिस के जरिए एड्रेस वेरिफिकेशन कराया जा रहा है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp