spot_img
20.6 C
Varanasi
Thursday, February 12, 2026

Buy now

spot_img

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अफसरों ने की महत्वपूर्ण मीटिंग एनबीडब्ल्यू वाले अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-कमिश्नरेट वाराणसी के अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया।बैठक में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन नीतू कात्यान,सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ विजय प्रताप सिंह,सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया संजीव कुमार शर्मा तथा वरुणा जोन के सभी प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्ष मौजूद रहे।गोष्ठी में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई।अपर पुलिस आयुक्त ने गंभीर अपराधों लूट,नकबजनी,चोरी,हत्या एवं एसआर केस के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा करते हुए त्वरित कार्यवाही पर जोर दिया।माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के तहत अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष निर्देश दिए गए।अपराधों की रोकथाम हेतु निरोधात्मक कार्यवाही की भी समीक्षा की गई और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।सीएम डैशबोर्ड और जनसुनवाई से संबंधित शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण पर बल दिया गया।वहीं क्षेत्र में गस्त,पिकेट ड्यूटी और बैंक चेकिंग की व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए गए।अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) ने कहा कि अपराध नियंत्रण व जनता की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी अधिकारी जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करें।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp