spot_img
26.4 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_img

प्रीतम शुक्ला बनाये गए राष्ट्रीय सनातन सेना भारत के वाराणसी जिलाध्यक्ष बधाईयों का लगा तांता

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

राष्ट्रीय सनातन सेना भारत के नवागत जिलाध्यक्ष वाराणसी प्रीतम शुक्ला।

वाराणसी/-राष्ट्रीय सनातन सेना भारत के पूज्य संत सिरोमणि श्री श्री 1008 महामण्डलेस्वर श्री रामदास जी महाराज दंदरौया धाम के राष्ट्रीय संरक्षक जी के निर्देशानुसार शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित भगवती प्रसाद शुक्ला जी (भारत) के द्वारा वाराणसी जनपद के बड़ौरा निवासी प्रीतम शुक्ला को जिलाध्यक्ष वाराणसी के पद की अहम जिम्मेदारी दी गयी है।आपको बता दे कि नवागत जिलाध्यक्ष वाराणसी बीते वर्ष 2010 से सक्रिय राजनीति में है,वर्ष 2010 में ग्राम सभा बड़ौरा से क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गए थे पुनः दोबारा वर्ष 2020 में क्षेत्र पंचायत देईपुर से भारी मतों से क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गए है जनपद वाराणसी में तीसरा स्थान व ब्लाक में पहला स्थान था और सर्वाधिक मतों से बीडीसी का चुनाव जीते है।वर्तमान समय में प्रीतम शुक्ला भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में जिला मंत्री के रूप में जनता की सेवा कार्य कर रहे है उसके बाद उनके कार्यो को देखते हुए राष्ट्रीय सनातन सेना भारत के शीर्ष नेतृत्व द्वारा वाराणसी जिलाध्यक्ष के पद की अहम जिम्मेदारी इस लिए दी गयी है कि वाराणसी माननीय प्रधानमंत्री व काशी के सांसद नरेन्द्र मोदी जी की संसदीय क्षेत्र है और यह देवो के देव महादेव की नगरी काशी भी है जहाँ देश-विदेश से लोग मोक्ष कामना हेतु आते है वाराणसी में माँ गंगा,मणिकर्णिका घाट,नमो घाट,काशी विश्वनाथ धाम,माँ अन्नपूर्णा धाम,काशी कोतवाल काल भैरव,संकट मोचन,दुर्गाकुंड जैसी विश्व विख्यात व पर्यटन क्षेत्र है और नवागत जिलाध्यक्ष वाराणसी के क्षेत्र में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भी शिलान्यास माननीय प्रधानमंत्री के कर कमलों द्वारा किया गया है और युद्धस्तर पर निर्माण कार्य जारी है।

मनोनयन पत्र।

वही सवेरा न्यूज काशी से बातचीत के दौरान नवागत जिलाध्यक्ष प्रीतम शुक्ला ने कहा कि राष्ट्रीय सनातन सेना भारत के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जो जिम्मेदारी हमे वाराणसी जिलाध्यक्ष के रूप में दी गयी है उसका बखूबी पालन करते हुए उसे आगे बढाने का कार्य निरन्तर करता रहूँगा।नवागत जिलाध्यक्ष वाराणसी प्रीतम शुक्ला को बधाई देने वालो में मुख्य रुप से राष्ट्रीय सनातन सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती शुक्ला जी,प्रदेश प्रभारी सुजल पटेल जी,प्रदेश उपाध्यक्ष अंशु मोर्या जी,प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा यश भारद्वाज जी सहित रिंकू शुक्ला,आशीष सिंह,रोशन दुबे,अभिषेक शुक्ला,विमल सिंह,रितेश शुक्ल इत्यादि लोग रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp