spot_img
23.6 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_img

राष्ट्रीय पत्रकार परिषद के केंद्रीय कार्यालय पर भव्य रूप से मनाया गया गणतंत्र दिवस संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राष्ट्रीय पत्रकार परिषद के केंद्रीय कार्यालय द अतिथि पैलेस फरीदपुर सारनाथ में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस बड़े ही भव्य एवं गरिमामय तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र उपाध्याय ने की। परिषद के सभी सम्मानित पदाधिकारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया।ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान का सुंदर एवं भावपूर्ण गायन किया गया।इसके पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र उपाध्याय ने संगठन के विस्तार,मजबूती एवं पत्रकारिता की गरिमा पर प्रकाश डालते हुए सभी पदाधिकारियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर संबोधित किया।कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों को मिष्ठान वितरण किया गया, जिसे सभी ने हर्षोल्लास के साथ ग्रहण किया।इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र उपाध्याय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष सुशील चौबे, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियतोष साहू, जिला अध्यक्ष गाजीपुर पुनीत कुमार त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष कमलेश कुमार, जिला महासचिव रामप्रवेश शर्मा,जिला महामंत्री विजय वीर विक्रम,जिला प्रवक्ता संतोष पाण्डेय,जिला मीडिया प्रभारी अंकित दुबे सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।वहीं गाजीपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष पुनीत कुमार त्रिपाठी ने संगठन के विस्तार को ध्यान में रखते हुए शशिकांत जायसवाल की कार्यशैली और सक्रिय योगदान को देखते हुए उन्हें जिला कोषाध्यक्ष के पद पर पदोन्नत किया।इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र उपाध्याय,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय,प्रदेश अध्यक्ष सुशील चौबे एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष हरिश्चंद्र पटेल ने गाजीपुर जिला कार्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों से मुलाकात की तथा गणतंत्र दिवस पर अपना संबोधन दिया।इसके पश्चात सभी वरिष्ठ पदाधिकारी गाजीपुर तहसील अध्यक्ष अभिषेक मधुकर की माताजी के ब्रह्मभोज (तेरहवीं)कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और शोकाकुल परिवार को सांत्वना प्रदान की।कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण,अनुशासित एवं संगठनात्मक एकता का परिचायक रहा।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp