एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-रोहनिया विद्यायक व राष्ट्रीय सचिव अपना दल एस ने बुधवार को मोहनसराय-मिल्कीचक ओवरब्रिज पर लगे लाखों के पचासी सोलर लाइट का किया भव्य शुभारंभ।प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुख्य बाजार मोहनसराय से हरदत्तपुर फ्लाई ओवर (ग्राम सभा मिल्कीचक)तक 85 नग 120 वाट आल इन वन सोलर लाइट गारंटी 5 वर्ष अवस्थापना निधि से स्वीकृत कुल लागत 160.93 लाख से लगे सोलर लाइट का लोकार्पण रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल व राष्ट्रीय सचिव अपना दल एस व प्रबंधक यूपी एकेडमी उदय प्रताप प्रधान सहित अन्य पदाधिकारी गणों ने बहुत ही गर्मजोशी व हर्षोल्लास के साथ किया।

लोकार्पण कार्यक्रम के पूर्व पदाधिकारी गणों सहित वाराणसी विकास प्राधिकरण के अधिशाषी अभियंता सत्य प्रकाश वर्मा ने रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल,राष्ट्रीय सचिव अपना दल एस प्रबंधक यूपी एकेडमी उदय प्रताप प्रधान,जिला सचिव अपना दल एस ओमप्रकाश सिंह,ग्राम प्रधान मोहनसराय मनोज कुमार वर्मा,क्षेत्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र पटेल का माल्यार्पण कर व बुके देकर स्वागत किया गया।

लोकार्पण के पश्चात रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल व राष्ट्रीय सचिव अपना दल एस प्रबंधक यूपी एकेडमी उदय प्रताप प्रधान ने उपस्थित जनता जनार्दन को सम्बोधित किया और सरकार के हर कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और जल्द से जल्द मोहनसराय से अदलपुरा मार्ग को चौड़ीकरण कराने की बात कही।


