spot_img
23.6 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_img

रोहनिया पुलिस ने घर मे घुसकर नकदी सहित आभूषण चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार भेजा जेल

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-रोहनिया पुलिस ने घर मे घुसकर नकदी सहित आभूषण चोरी करने वाले आरोपी को गुरुवार को किया गिरफ्तार भेजा जेल।प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहनिया थाना क्षेत्र के नरउर गाँव निवासी उदयभानु सिंह ने बीते 19 मई 2025 को थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि घर मे घुसकर चोरों द्वारा 5000 नकदी सहित सोने चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया है,सूचना के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर के सूचना पर दबिश की कार्यवाही पुलिस टीम द्वारा की जा रही थी इसी बीच रोहनिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी अंकित पटेल निवासी बीकापुर हरदत्तपुर थाना रोहनिया को ट्रांसपोर्ट नगर मोहनसराय से गिरफ्तार कर आरोपी के पास से 1400 नकद व लोहे का सरिया बरामद करते हुए जेल भेज दिया गया।

वही इस बाबत प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह ने बताया कि बीते एक माह पूर्व नरउर के एक घर से 5000 नकदी व आभूषण पर चोरों ने हाथ साफ किया था जिसमें गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया व आभूषण के बारे में टीम जाँच पड़ताल कर रही है।गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में मुख्य रुप से प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह,चौकी प्रभारी मोहनसराय धर्मेंद्र राजपूत,कांस्टेबल मनोज कुमार व अजय गुप्ता शामिल रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp