एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राजेश्वरी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरहुआ में वसन्त पंचमी पर महाविद्यालय स्थित माँ वागेश्वरी मंदिर में विद्या की अधिष्ठात्री देवी माता सरस्वती का पूजन अर्चन विधिविधान से पं मनीष मिश्र के पौरोहित्व में महाविद्यालय के प्रबंधक निदेशक साहित्कार डॉ राघवेन्द्र नारायण सिंह ने सम्पन्न कराया।इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने माँ सरस्वती के भजनों का सुर ताल में मधुरगान किया।महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक और कर्मचारी इस कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।डा डी के तिवारी,ज्योति गुप्ता,प्रीति राय,सरोजा देवी,डॉ सुनीता कन्नौजिया,शालू गिरि,इकबाल अहमद,संदीप सिंह,रामरथी,इंदुमती देवी,मंगल जैसवार ने पूजन अर्चन में सहभागिता किया।कार्यक्रम का आयोजन उप निदेशक अंशुमान सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।


