एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-दो वर्ष से गुमशुदा महिला को जंसा पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द करने में शुक्रवार को सफलता प्राप्त किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 22 फरवरी 2024 को थाना जंसा पर आशीष कुमार गौड़ पुत्र हुबलाल गौड़ निवासी ग्राम कुरौना थाना जंसा वाराणसी द्वारा लिखित सूचना दी गई थी कि उनकी पत्नी अचानक कहीं चली गई हैं।उक्त सूचना के आधार पर थाना जंसा पर गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश की जा रही थी।पुलिस उपायुक्त गोमती जोन आकाश पटेल द्वारा गुमशुदगी की विवेचना में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित जांच अधिकारियों के विरुद्ध प्रारंभिक जांच खोली गई थी।जांच में पूर्व विवेचक उप निरीक्षक ताबिश खान को लापरवाही का दोषी पाए जाने पर उनके विरुद्ध बैड एंट्री की कार्यवाही की गई थी।23 जनवरी 2026 शुक्रवार को जंसा पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक जंसा अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी कस्बा जंसा उप निरीक्षक पवन कुमार एवं महिला कांस्टेबल नीतू द्वारा सर्विलांस सेल की सहायता तथा धरातलीय साक्ष्यों के संकलन के आधार पर लगभग दो वर्ष पूर्व अचानक गायब हुई गुमशुदा महिला को भैरवपुर स्टेशन रोड हंडिया प्रयागराज से सकुशल बरामद करते हुए परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।परिजनों ने जंसा पुलिस का आभार ब्यक्त किया व भूरी भूरी प्रशंसा की।


