संजीव कुमार मिश्रा

वाराणसी/-केंद्र सरकार द्वारा जारी आदेश के क्रम में मंगलवार को जंसा थाना क्षेत्र के खरगूपुर में पशुधन प्रसार अधिकारी हाथी बाजार ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में 560 पशुओं को घर घर जाकर खुरपका-मुंहपका के टीके लगाए गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार नेशनल एनिमल डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम के तहत खुरपका-मुंहपका से बचाव के लिए पशुओं को टीका लगाने का शुभारंभ 22 जनवरी 2026 से किया गया है जिसका समापन 10 मार्च 2026 को किया जायेगा।पशुधन प्रसार अधिकारी हाथी बाजार ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि पशुओं में होने वाली खुरपका-मुंहपका जैसी बीमारी से निजात दिलाने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है।

27वां चरण के तहत यह अभियान 22 जनवरी से दस मार्च तक चलेगा।पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि पशुधन प्रसार अधिकारी के नेतृत्व में टीम रोस्टर के अनुसार प्रत्येक गांव के गो वंशीय और महिष वंशीय पशुओं को टीका लगाएगी साथ ही पशुओं के कान में लगे इयर टैग को आधार मानकर पोर्टल पर अंकित करेंगे। पशुधन प्रसार अधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने यह भी बताया कि सेवापुरी में कुल चार टीम लगी है जिसमे एक टीम मेरे नेतृत्व में न्याय पंचायत हाथी के पाँच गाँव, न्याय पंचायत रैसीपुर के छह गाँव व न्याय पंचायत देईपुर के आठ गाँव यानी कुल मिलाकर उन्नीस गाँवो के पशुओं को खुरपका मुंहपका का टीका हमे व हमारे टीम को घर घर जाकर लगानी है।खरगूपुर गाँव के नन्हे पाठक सुरेश पाठक अविनाश मिश्रा ग्राम प्रधान मुन्ना पटेल,राजेश कुमार मिश्रा,प्रदीप कुमार मिश्रा,कपिल कुमार मिश्रा,सहित 560 लोगो के पशुओं को टिका लगाया गया है।टीकाकरण करने वाले टीम में मुख्य रूप से पशुधन प्रसार अधिकारी हाथी बाजार ओम प्रकाश सिंह,पैरावेट अमित सिंह,अजीत सिंह,जितेंद्र कुमार पांडेय,आनंद यादव व प्रशांत यादव शामिल रहे।


