spot_img
25.1 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_img

लोकबंधु राज नारायण के जेष्ठ पुत्र व लोहिया महाविद्यालय भैरव तालाब के संरक्षक का देहांत शोक की लहर

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास*

*वाराणसी/-लोक बंधु राज नारायण सिंह के जेष्ठ पुत्र तथा डॉ राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज भैरव तालाब राजातालाब वाराणसी के पूर्व प्रबंधक व वर्तमान संरक्षक राधे मोहन सिंह उर्फ कल्लन बाबू 84 वर्ष का शुक्रवार को भोर में भदवर में देहांत हो गया।देहांत की खबर मिलते ही उनके पैतृक निवास मोती कोट गंगापुर तथा लोहिया कॉलेज के साथ-साथ उनके वर्तमान निवास स्थान मिर्जामुराद कल्लीपुर में शोक की लहर दौड़ गई और उनके जान व पहचान वालों की भारी भीड़ लग गई।राधे मोहन सिंह लोक बंधु राज नारायण सिंह के सबसे बड़े पुत्र थे जो काफी सीधा-साधा और मिलनसार प्रवृत्ति के रहे।लोहिया महाविद्यालय भैरवतालाब राजातालाब के पूर्व प्रबंधक तथा वर्तमान में संरक्षक भूमिका में रहे तथा अपने पीछे तीन पुत्रों के भरे पूरे परिवार को छोड़ गए। लोक बंधु राज नारायण सिंह पहले मोती कोर्ट गंगापुर के मूल निवासी थे।कल्लन बाबू का निवास स्थान भी मोती कोट गंगापुर रहा उसके बाद वहां से राधे मोहन सिंह मिर्जामुराद क्षेत्र के कल्लीपुर में आकर अपना निवास स्थान बना लिया था।महाविद्यालय में भी उनका काफी योगदान रहा और महाविद्यालय को काफी विकास की ओर ले गए।घटना की सूचना पाकर आसपास के संभ्रांत नागरिकों के साथ-साथ हरिशचंद्र घाट पर एमएलसी धर्मेंद्र राय ने भी पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और हरिशचंद्र घाट पर उनके छोटे पुत्र तथा राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज के प्रबंधक सुशील कुमार सिंह उर्फ तोयज ने मुखाग्नि दी।*

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp