spot_img
13.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

फार्मर रजिस्ट्री प्रचार वाहन को हरहुआ ब्लाक से एडीओ पंचायत रवि सिंह ने हरी झंडी दिखा किया रवाना

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-एग्रीस्टेक (डिजिटल एग्रीकल्चर) योजनांतर्गत कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री बनाए जाने के संबंध में आज सोमवार को रवि सिंह सहायक विकास अधिकारी (ग्राम पंचायत) हरहुआ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।उन्होंने कहा कि 5 जनवरी से 20 जनवरी तक प्रतिदिन विकास खंड के सभी राजस्व ग्रामों में भ्रमण करते हुए विकास खंड के कृषकों को फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनवाना क्यों जरूरी है के बारे में जानकारी दी जाएगी।जिन कृषकों ने अभी तक अपनी फार्मर आईडी नहीं बनवाई है,तो यह उनके लिए यह महत्वपूर्ण है।फार्मर आईडी नहीं होने से कृषकों को कई सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ नहीं मिलेगा।पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किश्त प्राप्त नहीं होगी।प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में मुआवजा नहीं मिलेगा।न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) फसलों की आसान बिक्री नहीं हो पाएगी।कृषि अनुदान और सहायता आपको सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ सहित किसान क्रेडिट कार्ड सहित मिट्टी और फसल परामर्श सेवाओं का लाभ नहीं मिलेगा।भविष्य की जन कल्याणकारी योजनाओ और सेवाओं का लाभ नहीं मिलेगा।इस अवसर पर देवेन्द्र कुमार पाण्डेय एडीओ कृषि,एडीओ आईएस बी रवि प्रकाश सिंह,एडीओ (एसटी) शैलेन्द्र सिंह,के के मौर्य प्राविधिक सहायक आकांक्षा राय,रामसकल प्रसाद,अर्चना सिंह,मनीष सिंह अखिलेश सिंह कई लोग मौजूद रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp