spot_img
12.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

नेशनल मीडिया हेल्पलाइन पत्रकार संगठन के कार्यालय पर शान से फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज तिंरगा बलिदानियों को किया गया याद

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राजातालाब थाना क्षेत्र के राजातालाब वाया जक्खिनी मार्ग पर स्थित बंगलीपुर एसएच वाटिका परिसर में बने नेशनल मीडिया हेल्पलाइन पत्रकार संगठन के कार्यालय पर सोमवार को मीडियाकर्मियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एस के श्रीवास्तव विकास के अध्यक्षता में देश का 77वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया और कार्यालय पर शान से फहराया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा।कार्यालय पर ध्वजारोहण करके देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि सुमन भी पत्रकार साथियो द्वारा अर्पित की गई।गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2026) के अवसर पर पत्रकार संगठन कार्यालयों में ध्वजारोहण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किए गए। इस दौरान पत्रकार,वरिष्ठ पदाधिकारी तिरंगा फहराते हुए राष्ट्रगान भी गाये और देश की एकता व निष्पक्ष पत्रकारिता के प्रति संकल्प लिए।मीडिया संस्थानों में यह कार्यक्रम प्रमुखता से मनाए गए।नेशनल मीडिया हेल्पलाइन पत्रकार कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एस के श्रीवास्तव विकास व जिलाध्यक्ष वाराणसी अखिलेश कुमार सिंह सहित उपस्थित समस्त पदाधिकारी गणों ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया।ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान का गायन हुआ,जिससे पूरा कार्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया।वही इस बाबत नेशनल मीडिया हेल्पलाइन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस के श्रीवास्तव विकास ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान,लोकतंत्र और देश की एकता-अखंडता के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है।उन्होंने पत्रकार समाज को लोकतंत्र का सशक्त स्तम्भ बताया,जिसकी भूमिका समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण है।वही जिलाध्यक्ष वाराणसी अखिलेश कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण का पर्व है।उन्होंने पुलिस/पत्रकारो के दायित्व पर जोर देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था के साथ-साथ समाज में विश्वास और सुरक्षा का वातावरण बनाए रखना भी पुलिस की जिम्मेदारी है तथा पत्रकार साथियो को हर एक छोटे बड़े मामले को उठाकर अधिकारी गणों तक पहुँचाकर समस्या समाधान कराना भी किसी चुनौती से कम नही होता है पत्रकार साथी भी अपनी जान त्याग कर सुबह से रात तक क्षेत्र में रिपोर्टिंग करते रहते हैं जो एक सराहनीय कार्य है।इस ध्वजारोहण समारोह में नेशनल मीडिया हेल्पलाइन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस के श्रीवास्तव विकास,जिलाध्यक्ष वाराणसी अखिलेश कुमार सिंह,मण्डल अध्यक्ष वाराणसी अजय तिवारी,एमडी सुनील उपाध्याय,तहसील अध्यक्ष राजातालाब संजय मिश्रा,जिला प्रभारी वाराणसी अजय गुप्ता,सूरज श्रीवास्तव शामिल रहे।सभी ने देश की एकता,अखंडता और संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने का संकल्प लिया।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp