spot_img
25.1 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_img

पुलिस आयुक्त ने पुलिस उपायुक्त अपराध/अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन सरवणन टी को दी गई भावभीनी विदाई

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस उपायुक्त अपराध/अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन सरवणन टी के स्थानान्तरण होने के अवसर पर एक गरिमामय एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा सरवणन टी को कमिश्नरेट वाराणसी में उनके उत्कृष्ट सेवाकाल,अनुशासनप्रिय कार्यशैली एवं अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण योगदान हेतु सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।

पुलिस आयुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि सरवणन टी ने अपने कमिश्नरेट वाराणसी के सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा,नेतृत्व क्षमता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया है।उनकी सेवाएं कमिश्नरेट के लिए प्रेरणास्रोत हैं।इस अवसर पर सरवणन टी को स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।विदाई समारोह में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा,पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल,पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन प्रमोद कुमार,पुलिस उपायुक्त गोमती जोन आकाश पटेल सहित कमिश्नरेट के अन्य राजपत्रित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp