spot_img
12.1 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_img

हरहुआ में परम्परगत ‘ तिरंगा यात्रा’ गंगा जमुनी तहजीब का पेश किया मिशाल

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-हरहुआ विकास खंड अंतर्गत हरहुआ डीह से हर वर्षों की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस पर्व पर तिरंगा यात्रा निकाला गया।यात्रा में क्षेत्र के सम्मानित हिंदू मुस्लिम एकता की गंगा जमुनी तहजीब मिशाल के साथ बंदेमातरम,इंकलाब जिंदाबाद जयघोष के साथ यात्रा पूरी की।तिरंगा यात्रा दल पर घरों के छतों से लोगों ने पुष्प वर्षा कर भारत माता जय के नारे लगाए गए।तिरंगा यात्रा जुलूस बड़ी मस्जिद ईदगाह मैदान से निकलकर हरहुआ बाजार,कोईराजपुर,वाजिदपुर रिंग रोड चौराहा,कोईराजपुर मोड,मंशापुर,दासेपुर,बैजलपट्टी,धनेश्वरी होते हुए हरहुआ चौराहे पर पहुंचा वहां पर हिन्दू मुस्लिम एक साथ सामूहिक राष्ट्रगान गाया।52 सेकेंड के लिए दुकानदार सहित हर नागरिक जहां-तहां ठहर गया और भारत माता की जयकार,इंकलाब जिंदाबाद,बंदे मातरम और ‘अमर रहे’ की जयघोष के नारे लगाया।अतिथि व सम्मानितजनों में संजय सोनकर,अमन सोनकर,बाल रोग विशेषज्ञ डॉ प्रदीप पांण्डेय,हरहुआ मडल अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा’अजय’ पूर्व मेजर इजरायल खां,प्रधान अनवर हाशमी,व्यापार मंडल हरहुआ अनिल जायसवाल,मंत्री वीरेंद्र गुप्ता,चंद्रशेखर सिंह,रजनीश सरोज,अनिल पांडेय,मनोज पटेल,उत्सव सिंह,विनोद पटेल,रामकृष्ण उपाध्याय,पूर्व बीडीसी इमरान हाशमी,अदनान हाशमी,अरशद हाशमी सहित सैकड़ों लोगों ने राष्ट्रगान गाया।तिरंगा यात्रा जुलूस वापस हरहुआ बाजार पहुंचा।कार्यक्रम के संयोजक मेराज अहमद,इरफान हाशमी ‘गुड्डू’ व प्रधान हरहुआ अनवर हाश्मी प्रधान कोइराजपुर मोदी यादव,बरखू यादव,प्रधान दासेपुर सोनू प्रसाद,शेरू एराकी,अब्दुल बहाव,अनिल जायसवाल,वीरेंद्र गुप्ता व जयचंद मोदनवाल ने सभी लोगों को बधाई दी।सुरक्षा की कमान पुलिस चौकी हरहुआ प्रभारी विवेकानंद द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस बल ने सभाल रखी थी।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp