एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-उप निदेशक पंचायत वाराणसी मण्डल के मार्गदर्शन में हरहुआ ब्लाक सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत ‘एलएसडीजी’ एवम ‘पीडीआई’ विषय पर ग्राम पंचायत को सुशासन एवं आत्मनिर्भर पंचायत का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।प्रशिक्षण का शुभारम्भ ब्लाक सभागार में सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पवर्षा कर दीप प्रज्वलन कर बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा ने उपस्थित प्रधानों,सचिवों व सहायक विकास अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सुशासन,आत्मनिर्भर ग्राम पंचायत बनाने की दिशा में प्रधान व सचिव सकारात्मक भूमिका निभाएंगे तभी सपना साकार होगा।एडीओ पंचायत रवि सिंह ने बीडीओ हरहुआ को बुके भेंटकर स्वागत करते हुए कहा कि प्रधान व सचिव ही विकास की धुरी हैं जो रचनात्मक विकास का धरोहर खड़ा करते हैं।समन्वय स्थापित कर कार्य को दिशा प्रदान करें।प्रशिक्षक वीरेंद्र श्रीवास्तव व रंजना देवी ने प्रधानों व सचिवों को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत सतत विकास लक्ष्यों का स्थानीयकरण एवं पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स(पंचायत उन्नत सूचकांक)विषय पर विस्तृत जानकारी दी।प्रशिक्षण में समस्त ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव शामिल रहे। धन्यवाद सहायक विकास अधिकारी पंचायत हरहुआ रवि सिंह व समापन सत्र का संचालन जिलाध्यक्ष ग्राम पंचायत अधिकारी संघ वाराणसी जयप्रकाश भारती ने किया।


