spot_img
32.1 C
Varanasi
Thursday, April 9, 2026

Buy now

spot_img

बोलेरो की टक्कर से तीन लोग घायल,एक की हालत गंभीर ट्रामा सेंटर में भर्ती ग्रामीणों ने बोलेरो सहित ड्राइवर को पकड़कर किया पुलिस के हवाले

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राजातालाब थाना क्षेत्र के भवानीपुर तथा बहोरनपुर के पास अलग-अलग दो जगह पर शनिवार को मोहन सराय अदलपुरा मार्ग पर अदलपुरा से मोहनसराय की ओर जा रही तेज रफ्तार में बोलेरो के टक्कर मरने से बढ़ईनी कला निवासी साइकिल सवार श्याम नारायण उर्फ छून्नू यादव उम्र 50 वर्ष तथा अंशिका पटेल 15 वर्ष एवं पूरा चोलापुर निवास मंजू देवी उम्र 36 वर्ष सहित तीन लोग घायल हो गये।घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने टक्कर मारने वाले उक्त बोलेरो सहित सोनभद्र जिले के शाहगंज थाना अंतर्गत भिड़कूड़ा गांव निवासी संतोष पांडेय नामक ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

दुर्घटना के दौरान गंभीर रूप से घायल श्याम नारायण उर्फ छून्नू यादव को एंबुलेंस द्वारा इलाज के लिए बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। घायल मंजू देवी तथा अंशिका पटेल को हल्की चोट लगी थी जिसको पास के ही निजी अस्पताल में इलाज कराया गया।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp