spot_img
22.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

वंदेमातरम केवल एक गीत नहीं,बल्कि भारत की आत्मा है….अनुष्का शुक्ला

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम 2026 का कार्यक्रम महाराज बलवंत सिंह पीजी कॉलेज गंगापुर वाराणसी में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं संस्थापक महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया गया।यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो पुरुषोत्तम सिंह के संरक्षण में हुआ।कार्यक्रम में ‘भारत यूथ आइकॉन’ अनुष्का शुक्ला ने वंदे मातरम पर अपना व्याख्यान देते हुए कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं है बल्कि भारत की आत्मा है।यह मात्र नारा नहीं है स्वतंत्रता संग्राम मे यह गीत जो संपूर्ण देशवासियों को एकता के सूत्र में बांधता है।वंदे मातरम को पुनः स्थापित करना आवश्यक है।आपने इमरजेंसी का जिक्र करते हुए बताया कि किस तरह से तत्कालीन सरकार ने लोकतंत्र का गला घोटा था।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर पुरुषोत्तम सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।स्वागत भाषण डॉ अखिलानन्द सिंह ने प्रस्तुत किया।धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ अर्चना सिंह ने किया।कार्यक्रम में स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना स्वयंसेवक शाहबान ने तथा संचालन रोहित कुमार सिंह स्वयंसेवक ने किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के मुख्य अनुशासक अंगद प्रसाद यादव,डॉ ज्योति मौर्य,रेणु कुमारी,डॉ ममता,डॉ भूपेंद्र कुमार यादव,डॉ अरशद,डॉ आशा कुमारी,प्रियंका,पूनम सहित अन्य प्रबुद्धजनों की उपस्थिति रही।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp