रिपोर्ट:एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के मेंहदीगंज गांव के सामने हाइवे पर बुधवार की देर रात हाईवे के किनारे खड़ी डंफर के पिछले हिस्से में भिड़ने से बुलेट सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।पुलिस द्वारा इलाज हेतु ट्रामा सेंटर भेजा गया जहां मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार लोहता थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी विवेक सिंह उम्र (30) वर्ष पुत्र नंद किशोर सिंह मिर्जामुराद किसी काम से आए हुए थे देर रात अपने बुलेट गाड़ी से वापस घर जा रहे थे तभी मेंहदीगंज एक ढाबे के सामने हाईवे के किनारे खड़ी डंफर के पिछले हिस्से जा भिड़े जिससे सिर में चोट लगने के कारण गम्भीर रूप से घायल हो गया।ग्रामीणों व राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे खजुरी चौकी प्रभारी विवेकानंद द्विवेदी व एसआई अविनाश सिंह ने युवक को एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजे जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।मृतक युवक अपने पिता का इकलौता सन्तान था व ईट भट्टा चलाता था।युवक के मौत की सूचना मिलते ही पत्नी व पिता समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा अभी पिछले वर्ष ही शादी युवक की शादी हुई थी।ग्रामीणों में चर्चा रही कि युवक हेलमेट भी लगाया हुआ था उसके बाद भी टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि जान नही बच पाया।मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया डंफर को पुलिस कब्जे में ले ली है चालक का तलाश किया जा रहा है।


